शिवपुरीएक्सीडेंटमध्यप्रदेश

108 एम्बुलेंस की खुली पोल,एक्सीडेंट में घायल युवक को बाइक पर लिटाकर पहुँचाया अस्पताल

करैरा (शिवपुरी)–ज़िले के करैरा-अमोला के बीच हाइवे पर सड़क हादसे में घायल हुए युवक को बाइक पर उपचार के लिए ले जाते का एक वीडियो वायरल हुआ है।बताया गया है घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एम्बुलेंस से मदद मांगी गई लेकिन एम्बुलेंस से मदद न मिल सकी इसके बाद सड़क पर तड़प रहे घायल को जनप्रतिनिधि ने करैरा के अस्पताल पहुंचा कर न केवल उसकी जान बचाई बल्कि प्राथमिक उपचार के बाद निजी वाहन से जिला अस्पताल भी पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि रविवार की रात 8 बजे बाइक सवार उमरीकला का रहने वाले सहदेव लोधी किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। सहदेव सड़क पर तड़प रहा था। इस बीच लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई थी। इसी दौरान करैरा जनपद सदस्य मोनू लोधी अपनी बाइक से इसी मार्ग से होकर गुजर रहे थे। जिन्होंने घटना स्थल पर रुक कर 108 एम्बुलेंस से मदद मांगी थी। लेकिन उन्हें एम्बुलेंस से मदद नहीं मिली। जनपद सदस्य मोनू लोधी ने बताया 108 पर कॉल किया था उनके द्वारा 1 घंटे बाद एम्बुलेंस पहुंचने की बात कही गई थी। इसके बाद दोबारा सम्पर्क करना चाहा लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इधर घायल की हालत बिगड़ती जा रही थी और मदद के लिए और विल्कप नहीं दिख रहा था। इसी के चलते घायल को बाइक पर बैठाकर अस्पताल ले जाने का फैसला लिया।

बता दें जनपद सदस्य मोनू परिहार ने अपने एक सहयोगी की मदद से घायल को बाइक से करैरा के स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया था लेकिन करैरा के अस्पताल में भी एम्बुलेंस नहीं मिली इसके बाद जनपद सदस्य ने अपने परिचित के निजी वाहन से घायल को जिला अस्पताल भी पहुंचाया। जहां घायल का उपचार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}